गुरारू: भीषण गर्मी से स्कूलों के समय में बदलाव, दोपहर 12:30 बजे के बाद कक्षाएं स्थगित: जिलाधिकारी का आदेश
Guraru, Gaya | Apr 20, 2026 भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अहम निर्णय लिया है। जिलाधिकारी, गया द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान सहित) में कक्षा 5वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां दोपहर 12:30 बजे के बाद संचालित नहीं की जाएंगी।