अंबिकापुर: सांप काटने से दो सगे भाइयों की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, सांप को घर में बनाया बंधक
बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव का है,जहां मृतक 9 वर्षीय विकास नागेसिया और ढाई वर्षीय विक्रांत नागेसिया की सर्प दंश से मौत हो गई है, मृतक विकास चौथी कक्षा का छात्र था जबकि छोटा भाई विक्रांत आंगनबाड़ी जाता था,परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे तीनों भाई खाना खा कर एक ही खटिया पर सो रहे थे, इसी दौरान सांप ने विकास और विक्रांत को काट लिया,