धनघटा: ख़ाजो चौराहे के पास स्थित घर में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो चौराहे के पर एक महिला का शनिवार दोपहर 1:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में शव पंखे से लटका मिला है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि 25 वर्षीय पूजा राय, जो प्रशांत राय की पत्नी थी। वहीं उसने घर में पंखे की कुंडी से दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।