महुली थाना क्षेत्र के अछती गांव में शनिवार को सुबह 11:00 बजे गैर जमानतीय वारंट जारी होने पर महुली पुलिस ने दुर्गा शंकर तिवारी पुत्र सरयू प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया है। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया सेल से पुलिस ने शाम 4:00 बजे दी है।