घोड़ाडोंगरी: शोभापुर कॉलोनी में शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर बेटे ने माता पिता से की मारपीट, पुलिस ने घायल का कराया मेडिकल
शोभापुर कॉलोनी में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने माता पिता से मारपीट की। मारपीट में घायल माता-पिता का सारनी पुलिस ने शनिवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर कॉलोनी में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने माता-पिता से मारपीट की। घायल माता-पिता ने सारनी थाने में मामले की शिकायत की।