घोड़ाडोंगरी: नीलगढ़ के जंगल में दो बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, घोड़ाडोंगरी अस्पताल में 3 डॉक्टर की टीम ने किया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के नीलगढ़ के जंगल में दो बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। चोपना पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में 3डॉक्टर की टीम ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीलगढ़ के जंगल में 2बुजुर्ग धन्नू धुर्वे और विस्सू परते की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।