खलीलाबाद विकासखंड के भटपुरवा ग्राम सभा के प्रधान बरकत अली की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह रात में अपने होटल से गांव लौट रहे थे। रैना पेपर मिल के पास सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बलेनो कार ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।