कोंडागांव: अबूझमाड़ के युवाओं ने पहली बार देखा सिनेमा और स्विमिंग पूल, ITBP के कौशल प्रशिक्षण से बदली जिंदगी
कभी नक्सल प्रभाव और दुर्गम परिस्थितियों के कारण गांव से बाहर न निकल पाने वाले अबूझमाड़ के पांच आदिवासी युवाओं ने पहली बार शहर की दुनिया को करीब से देखा। 41वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा आयोजित 14 दिवसीय निःशुल्क आवासीय साइकिल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ये युवा कोण्डागांव पहुंचे, जहां उन्होंने साइकिल मरम्मत का हुनर सीखा और पहली बार सिनेमा हॉल, स्विमिंग