कुडू: सलगी पंचायत में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, 18 मई तक होगा सत्यापन
Kuru, Lohardaga | May 15, 2026 कुडू प्रखंड की सलगी पंचायत में मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत भौतिक सत्यापन शिविर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे पंचायत भवन में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां पंचायत भवन पहुंचीं, जिससे लाभुकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पहले दिन कुल 474 लाभुकों ने आवेदन जमा कर अपना सत्यापन कराया।