कटिहार: शरीफगंज में युवक को गोली मारने वाले शख्स ने सोशल मीडिया पर बयान किया जारी
2 दिन पूर्व नशे की दवाई बेचने के विरोध करने के मामले में एक युवक को गोली मारी गई थी। वहीं गुरुवार की सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर गोली मारने वाले शख्स ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण नहीं उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के कारण उन्होंने शमशाद उर्फ सोनू को गोली मारी थी। उन्होंने कहा कि उनकी इज्जत पर बात आ गई थी।