मानिकपुर: बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रा मारा में मारपीट कर दो लोगों को घायल करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रामारा गांव में मंगलवार शाम 7 बजे हुई मारपीट मामले में पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। राजेंद्र कुमार और माता प्रसाद पर लाठी-डंडों से हमला कर घायलों को चोट पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई की, आरोपियों ने घटना को बचाव में हुई बताया है।