अमानगंज (पन्ना)। रामनगर ग्राम की निवासी 28 वर्षीय श्रीमती सोना मुढ़हा ने अमानगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादिया के अनुसार 14 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे खेत जाते समय गांव के बाहर स्कूल के पास अवधलाल मुढ़हा ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और मारपीट कर दी, जिससे उसके बाएं आंख के पास चोट आई।