किशनगंज के एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार 'बिहार सतर्कता एवं जागरूकता दिवस' के अवसर पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा सतर्कता एवं जागरूकता की शपथ ग्रहण की गई।
शपथ के दौरान सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करने, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने तथा समाज में सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने आमजन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करने, सुशासन को सुदृढ़ बनाने तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए राष्ट्रहित एवं लोकहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।