धार: धार में दुकानदार की पलक झपकते ही ब्रेड चोरी, सीसीटीवी वीडियो वायरल
Dhar, Dhar | Jun 11, 2025 धार में दुकानदार की पलक झपकते ही ब्रेड चोरी, सीसीटीवी वीडियो वायरल।धार शहर के मोहन टॉकीज क्षेत्र में एक दूध की दुकान पर चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे, एक युवक ने दुकानदार की नजरें चुराकर ब्रेड का पैकेट चुरा लिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही युवक ब्रेड लेकर मौके से फरार हो गया।