देहरादून: राजपुर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
गुरुवार को राजपुर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का थाना राजपुर पुलिस ने खुलासा किया है और दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई महिंद्रा थार को बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है और उनके आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है