जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम डिला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के अंदर महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।