राजपुर: राजपुर में आंधी का कहर, पोल्ट्री फार्म में 3000 से अधिक चूजों की मौत से किसान तबाह
Rajpur, Buxar | May 3, 2026 राजपुर प्रखंड के गांवों में आई भीषण आंधी ने पोल्ट्री फार्म संचालकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। हेठुआ और तारनपुर गांवों में लगभग 3000 से अधिक चूजों की मौत हो गई, जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ। हेठुआ के युवा किसान मदन यादव के फार्म में 2500 से अधिक चूजे मरे। मदन ने बताया कि स्वरोजगार की उम्मीद में शुरू किया गया व्यवसाय प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हो गया।