मंडला: उत्तरवाहिनी परिक्रमा में निकले श्रद्धालु, घाघी में किया रात्रि विश्राम, सुबह करेंगे तट परिवर्तन
Mandla, Mandla | Mar 28, 2026 शनिवार से प्रारंभ हुई दो दिवसीय मां नर्मदा उत्तरवाहिनी परिक्रमा में देश के विभिन्न राज्यों से 2500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। परिक्रमावासियों के लिए सिलपुरा आश्रम में भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। विश्राम के बाद शाम को यात्रा घाघी तट के लिए रवाना हुई। शाम 6 बजे श्रद्धालु घाघी तट पहुंचे, जहां सांध्यकालीन पूजन-अर्चन के बाद रात्रि विश्राम किया गया।