होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
नर्मदापुरम सांसद ने राजस्थान के सीकर जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। इस दौरान सांसद ने बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाकर देश, प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की मंगलकामना की। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।