मंडला: शहर के मिनी बस स्टैंड से हटाया गया अतिक्रमण, बसों के संचालन और यातायात में मिलेगी राहत
Mandla, Mandla | Jun 28, 2026 नगर पालिका ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के मिनी बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान बस स्टैंड परिसर और आसपास के हिस्से से अतिक्रमण हटाकर जगह खाली कराई गई। मिनी बस स्टैंड से बिछिया और मवई क्षेत्र के लिए अधिकांश बसों का संचालन होता है। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण बसों को खड़ा करने में परेशानी हो रही थी।