हुरड़ा: टेलीकॉम कर्मचारी बनकर मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाला गिरफ्तार
Hurda, Bhilwara | May 16, 2026 शम्भूगढ़ थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले शातिर आरोपी गणेश नायक निवासी गोपालपुरा तहनाल थाना शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। शंभूगढ़ पुलिस ने आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे बताया किआरोपी टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बनकर सुनसान इलाकों में लगे मोबाइल टावरों को निशाना बनाता था। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त ईको कार भी जब्त की है।