झांसी: जिले में झमाझम बारिश से मोहल्लों में भरा पानी, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Jhansi, Jhansi | Jun 22, 2025 झांसी में मानसून के एक्टिव होने के बाद लगातार अच्छी बारिश हो रही है। रविवार सुबह आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद सवा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुई बारिश, 9:15 बजे तक जारी रही। लगातार हो रही बारिश से नाले उफना गए। पुनावली चैकडेम भी ओवरफ्लो हो गया। वहीं, रक्सा गांव में रविवार सुबह सुनहरे रंग के मेंढक नजर आए। ये अच्छी बारिश होने का संकेत है।