झांसी: ग्राम आरी बरगढ़ में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में भागवत कथा सुनने के लिए भक्तों का उमड़ा जन सैलाब
Jhansi, Jhansi | Jun 21, 2025 बबीना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आरी बरगढ़ में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में भागवत कथा सुनने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मथुरा वृंदावन से आयीं कथा वाचक आचार्य पंडित नंदिनी ने कथा में सिद्ध बाबा और रावतपुरा सरकार के वचन सुनाकर भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया। हजारों लोगों ने प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण किया।