झांसी: दतिया गेट के बाहर से लापता छात्र की लाश मिली, 14 CCTV कैमरे देखकर परिजन पहुंचे, छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Jhansi, Jhansi | Jun 22, 2025 झांसी में दो दिन से लापता छात्र की लाश मिली है। उसने 2 दिन पहले ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया था। तलाश में जुटे छात्र के परिजनों ने 14 सीसीटीवी कैमरे देखे। लास्ट बार वो सीपरी बाजार में दिखा तो परिजन सीपरी बाजार थाने पहुंच गए। तब पता कि दो दिन पहले लाश मिली थी। शनिवार को परिजनों ने शव देखकर शिनाख्त की।