झांसी: होटल सनराइज की बिल्डिंग पर चढ़कर 100 फीट की ऊंचाई पर रील बनाते युवक का वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 22, 2025 झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाइट चौराहे पर सनराइस नाम का होटल है। यह होटल तीन मंजिला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि होटल के टॉप फ्लोर पर लाल टी-शर्ट और काली जीन्स में एक युवक दीवार पर चढ़कर स्टंट करता नजर आ रहा हैं। कभी वह दीवार पर चलते हुए वीडियो बना रहा है। तो कभी दीवार पर बैठकर दोनों पैर नीचे की ओर लटका कर वीडियो शूट कर रहा है।