हरदोई: मोदी सरकार में हरदोई को विकसित जिला बनाया गया, कानून व्यवस्था में सुधार, प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने गिनाईं उपलब्धियां
Hardoi, Hardoi | Jun 13, 2026 केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से कहा पिछले 12 वर्षों में अभूतपुर विकास हुआ है, श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है, अन्य धार्मिक स्थलों को व्यवस्थाएं बेहतर की गई है। कानून व्यवस्था हो या औद्योगिक इकाइयों की स्थापना सभी में बेहतर परिणाम आ रहे हैं।हरदोई भी विकसित जिला बन रहा है।