दरभंगा: स्कूल में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में बवाल, युवकों ने शिक्षक को पीटा, वीडियो वायरल
दरभंगा के सदर प्रखंड स्थित नैनाघाट पंचायत के मझियाम मध्य विद्यालय में एक शिक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा से छेड़खानी को लेकर कुछ युवक स्कूल में घुस आए और शिक्षक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।