पहाड़ी: ऑपरेशन एंटीवायरस: कैथवाड़ा पुलिस ने 2 साइबर ठगों को पकड़ा
कैथवाड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर 2 मोबाइल व 3 सिम कार्ड जब्त किए हैं। आरोपी सस्ते होटल बुकिंग और सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों से ठगी करते थे। साइबर पोर्टल पर दोनों के खिलाफ 6 शिकायतें और 75,470 रुपए की ठगी का रिकॉर्ड मिला है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुटी। सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी।