कवर्धा: ग्राम प्राण खैरा में मां को बेटे ने घर में आग लगाकर जान से मारने की दी धमकी,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामला दामापुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम प्राण खैरा का है। जहा प्रार्थिया बजरहीन सप्रे ने दामापुर चौकी में शिकायत कि उसका बेटा दादूराम सप्रे ने पैसा नहीं देने की बात को लेकर अपनी मां के घर में आग लगाकर जान से मारने की धमकी दिया।जिसकी शिकायत पर दामापुर पुलिस ने आरोपी को धारा 436,294,506 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।