रायपुर: चँवली बांध का जलस्तर मात्र 23 दिनों में करीब 3 फीट गिरा
चँवली बांध का बीते 23 दिनों में करीब 3 फीट जल स्तर गिर गया है। जल संसाधन विभाग से बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार बांध की दोनों नहरों में पिछले 23 दिनों से रबी की फसलों में सिंचाई के लिए जल प्रवाह किया जा रहा है। मात्र 23 दिनों में बांध का जलस्तर 3 फीट गिर चुका है।अभी तो फसले काफी छोटी है,और बांध से इतनी मात्रा में पानी निकाला जा चुका है।