परिहार: परिहार में भूमाफियाओं द्वारा बनाई गई अवैध सड़क ध्वस्त, नहर को किया गया बहाल
परिहार दक्षिणी पंचायत के तरकुलवा टोला में भूमाफियाओं ने नहर को अतिक्रमण कर अवैध सड़क बना दी थी। स्थानीय निवासी प्रभात कुमार मिंटू की शिकायत पर सीओ मोनी कुमारी मंगलवार को दलबल के साथ मौके पर पहुँची।सीओ मोनी कुमारी ने बताया, "भूमाफियाओं ने नहर को सड़कों में बदलकर जमीन महंगी कीमत पर बेचने की कोशिश की थी।