कौंच: गान्धीनगर कोंच में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं का विरोध, बिजली बिल और कटौती से लोग परेशान, एसडीएम से की शिकायत
Konch, Jalaun | Apr 16, 2026 कोंच नगर के गांधी नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है, उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली खर्च बढ़ गया है और बार-बार रिचार्ज के बावजूद बिजली कट रही है, निवासियों ने गुरुवार दोपहर 1 बजे एसडीएम व विद्युत विभाग को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 3500 रुपये का रिचार्ज एक माह से पहले ही खत्म हो गया।