ताखा: कृपालपुर के पास इटावा बरेली हाईवे पर दिन ढलते ही मौत बनकर खड़े होते है आवारा गौवंश
Takha, Etawah | Jul 5, 2024 बसरेहर क्षेत्र के कृपालपुर के पास से निकलने वाले इटावा बरेली हाईवे पर दिन ढलते ही खेतों में घूमने वाले आवारा गोवंश हाईवे पर आकर मौत बनकर खड़े हो जाते हैं।अंधेरा में पहले भी वाहन चालक गौवंशो के कारण हादसे का शिकार हो चुके हैं। शुक्रवार की शाम 6 बजे गोवंशों के झुंड ने हाइवे को घेर लिया। बसरेहर बीडीओ ने कहा कि जल्द गोवंशों को पड़कर गौशाला पहुंचाया जाएगा।