मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत सब्जी मंडी में किया श्रमदान
आज मार्केट कमेटी बरवाला की सब्जी मंडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हरियाणा आगमन के उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे “स्वच्छता ही स्वागत” अभियान के अंतर्गत मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने श्रमदान कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर सम्मानित व्यापारी बंधुओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समर्पित सफाईकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी के सामूहिक सहयोग से संपूर्ण मंडी परिसर की व्यापक एवं व्यवस्थित सफाई की गई तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
चेयरमैन पो सवाल ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी व्यापारी भाइयों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी का यह सामूहिक प्रयास स्वच्छ, सुंदर और विकसित हरियाणा के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia