बसेड़ी: बसेडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.3 किलो गांजा और 68 पव्वे देशी शराब जब्त, दो आरोपी किए गिरफ्तार
बसेडी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में गांजा और अवैध देशी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में पुलिस ने नगला दरवेशा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बॉबी परमार (23) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आ