कोंडागांव: कोंडागांव जिले में 12 जनसमस्याओं के समाधान की मांग, सीपीआई ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) जिला परिषद कोंडागांव ने महामहिम राज्यपाल एवं सीएम छत्तीसगढ़ के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर जिले सहित बस्तर संभाग की 12 प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की। पार्टी ने कहा कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए हर ग्राम पंचायत में सचिव व रोजगार सहायक की नियुक्ति की जाए तथा आधार सुधार करे।