बेरो: सरस्वती विद्या मंदिर में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ
Bero, Ranchi | Apr 3, 2026 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बेड़ो में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय रहा। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।