गिरिडीह: डीसी ने राजस्व व भूमि सुधार मामलों की समीक्षा की, लंबित म्यूटेशन मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
उपायुक्त, रामनिवास यादव ने बुधवार को 12 बजे डीसी ऑफिस में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में अंतर विभागीय भूमि हस्तांतरण, म्यूटेशन, म्यूटेशन अपील, भूमि सीमांकन, किराया संग्रह, परिशोधन, पीजी पोर्टल/ ई-राजस्व न्यायालय सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।