कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि प्रशिक्षण को बहुत ही गंभीरतापूर्वक लें ताकि निर्धारित समय पर कार्य सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य पूरे देश में एक साथ होग़ा जिससे तय समय पर ही कार्य पूरा करना होग़ा। उन्होंने कहा कि जनगणना के लिये लोगों के बीच जाने पर उन्हें स्पष्ट जानकारी दें कि यह सर्वे केवल डाटा संकलन के लिये है और इससे किसी योजना के पात्रता या