दलौदा: दलौदा में ब्रिज के गड्ढे में बस का पिछला पहिया फंसा, लोगों की मदद से मशक्कत के बाद बस निकाली गई
दलौदा में कृष्णा रिसोर्ट के पास ब्रिज पर बने गड्ढे में 1 अक्टूबर रात करीब साढ़े 9 बजे एक बस का पिछला पहिया फंस गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया। व्यापारियों ने गड्ढे का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।