कोरबा: कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा, दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत,एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Korba, Korba | Oct 4, 2026 कोरबा के कुसमुंडा खदान क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो भारी ट्रेलर वाहनों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी के पेटी ठेकेदार PKS कंपनी के दो वाहन आमने-सामने टकरा गए।