ग्वालियर गिर्द: न्यू स्टेडियम रोड पर एक 15 साल की लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज
ग्वालियर में कोचिंग पढ़ने जा रही एक 15 साल की नाबालिग को रास्ते में रोककर एक परिचित ई-रिक्शा चालक युवक उसे घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और न्यू स्टेडियम रोड स्थित पुराने टोल की टूटी पड़ी बिल्डिंग के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वहां उसके भाई को जान से मार देगा।