शाजापुर: आमजन को लू के प्रकोप से बचाने के लिए अपर कलेक्टर ने शाजापुर जिले के सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर किया निर्देशित
अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना के दृष्टिगत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश भागों में लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। जनसमुदाय को लू से बचाने के लिए सुझाव तथा निर्देश दिए गए हैं। अपर कलेक्टर सोलंकी द्वारा शाजापुर जिले के सभी अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।