शाजापुर: देवला बिहार में हुई मारपीट के मामले में बेरछा पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पांच लोगों के विरुद्ध किया मामला दर्ज
बेरछा पुलिस ने मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बेरछा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी परमानंद निवासी देवला बिहार की रिपोर्ट पर दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। वहीं, फरियादी राधेश्याम की रिपोर्ट पर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।