शाजापुर: शाजापुर के आजाद चौक में हुआ खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन, देर रात तक चला कार्यक्रम
शहर में होली उत्सव के तहत बुधवार रात को खाटू श्याम भजन संख्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में गायक कालाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। जिसमें ज्योत प्रज्वलित की गई। कई लोगों ने आस्था के साथ बाबा खाटू श्याम को शीश नवाया और भजनों का आनंद लिया।