खलीलाबाद: नगरपालिका क्षेत्र के जलकल विभाग की लापरवाही से परेशान नाराज व्यापारियों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जलकल विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष जसविंदर पाल उर्फ जज्जी ने डीएम को पत्र देकर शिकायत की कि तीन महीने बाद भी गड्ढे नहीं भरे गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।