सिराथू: अलीपुर जीता में सीओ ने कार्यशाला आयोजित कर 400 छात्राओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण की जानकारी दी
कौशांबी में मिशन शक्ति अभियान का पांचवा फेस चल रहा है।एसपी के निर्देशन में सिराथू क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी द्वारा अलीपुर जीता के सरकारी विद्यालय में एक कार्यशाला शनिवार की दोपहर आयोजित की गई है यहां लगभग 400 छात्राओं को सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के बारे में जानकारियां दी गई हैं।सभी प्रकार की सेवाएं और आपातकालीन नंबरों की जानकारियां उपलब्ध कराई गई है।