सिराथू: दारानगर में फिर से छोड़े गए सैकड़ों बंदर, पहले से ही लोग बंदरों से परेशान, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत
दारानगर में 2 सालों से बंदरों का आतंक छाया हुआ है शनिवार को फिर से अज्ञात लोगों ने यहां सैकड़ो बंदर लाकर छोड़ दिया।जंगल के रास्ते से बस्तियों की ओर आते दिखाई दिए हैं।रामलीला कमेटी अध्यक्ष जय मणि तिवारी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है।बताया जाता है कि अज्ञात लोगों द्वारा गाड़ी में बंदर लाए गए थे।नगर पंचायत जिम्मेदारी में नकारा साबित हो रहा।