उज्जैन शहर: उज्जैन के रामघाट पर स्नान करते हुए होमगार्ड के जवान ने दो महिलाओं सहित 5 लोगों को डूबने से बचाया
उज्जैन के रामघाट पर स्नान करते हुए होमगार्ड के जवान ने दो महिलाओं सहित 5 लोगों को डूबने से बचाया है। होमगार्ड के सैनिक राहुल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगंज की रहने वाली रानी और जया शिप्रा नदी में स्नान कर रही थी। तभी गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी। ऐसे में नदी में छलांग लगाकर उन्हें बचाया है।