जहानाबाद: बभना के पास सड़क हादसे में दंपति घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मसौढ़ी निवासी संदीप कुमार अपनी पत्नी तेतरी देवी के साथ बाइक से सर्वाधा कुर्था स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान बभना गांव के पास बाइक को ठोकर लग गई और सामने से वाहन आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।